स्मृति मंधाना नहीं, अब यह क्रिकेटर बनीं नेशनल क्रश- देखें 7 खूबसूरत तस्वीरें

Published : Aug 25, 2026, 12:20 PM IST

वुमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) 2026 की युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी इन दिनों अपने खास ‘6-7’ सेलिब्रेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद फैंस उन्हें इंटरनेट का नया ‘नेशनल क्रश’ तक कह रहे हैं।

1/7

मेधावी बिधूड़ी दिल्ली की युवा महिला क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 2005 को हुआ था। वह एक स्पिन ऑलराउंडर हैं, यानी बल्लेबाजी के साथ दाएं हाथ से लेग-स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।

2/7

मेधावी लंबे समय से दिल्ली के घरेलू क्रिकेट सर्किट का हिस्सा रही हैं। वह दिल्ली की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। फिलहाल वह वुमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के लिए खेल रही हैं।

3/7

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ मुकाबले में मेधावी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। विकेट लेने के बाद उन्होंने खास अंदाज में ट्रेंडिंग ‘6-7’ सी-सॉ हैंड जेस्चर के साथ सेलिब्रेट किया।

4/7

मेधावी का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके सेलिब्रेशन की खूब चर्चा हो रही है और फैंस भी इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

5/7

मेधावी बिधूड़ी की तस्वीरें और सेलिब्रेशन वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पॉपुलारिटा तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कह रहे हैं।

6/7

महज 20 साल की उम्र में मेधावी WDPL 2026 की चर्चित क्रिकेटर्स में शामिल हो गई हैं। यूं तो स्मृति मंधाना सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में गिनी जाती हैं, लेकिन मेधावी की खूबसूरती ने क्रिकेट फैंस को दीवाना बना दिया है।

7/7

ओपनिंग मैच में शानदार गेंदबाजी और फिर ‘6-7’ सेलिब्रेशन ने मेधावी को रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले के बाद उनकी चर्चा क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से बढ़ रही है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.