पटना में सोमवार को नर्सिंग छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो छात्रों ने पत्थरबाजी की। छात्र 7 सूत्री मांगों को लेकर मार्च कर रहे थे।
1/6
यह तस्वीर पटना में लोक भवन की है। जहां मार्च के दौरान बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (बीयूएचएस) के एक छात्र को पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। छात्र अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर मार्च कर रहे थे।
2/6
यह तस्वीर पटना के डाक बंगलो क्रॉसिंग की है। जहां नियमित शैक्षणिक सत्र, स्थायी कुलपति की नियुक्ति और विवादित परीक्षा परिणामों के संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
3/6
इस तस्वीर में देख सकते हैं कैसे एक छात्रा को पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया। वह अपनी मांगों के लिए विरोध कर रही थी। जब उसने हटने से मना किया तो पुलिस ने उसे जबरन उठाया।
4/6
पटना में लोक भवन मार्च के दौरान बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एक छात्र को पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।
5/6
बता दें कि पुलिस की समझाइश के बाद जब छात्र विरोध करने से नहीं रुके तो वाटर कैनन का इस्तेमाल करने से पहले छात्रों पर लाठीचार्ज किया था।
6/6
इस तस्वीर में साफ साफ देखिए किस तरह पुलिसकर्मी और नर्सिंग छात्रों के बीच झड़प हो रही है। बता दें कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चप्पलें दिखाईं और बैरिकेडिंग तोड़ी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.