अखुआपाडा एनीकट पर बैतरणी नदी का तेज बहाव बारिश के असर को साफ दिखा रहा था। बता दें कि मानसून के दौरान बैतरणी नदी का जलस्तर बढ़ने से अक्सर निचले इलाकों और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे आखुआपाड़ा के पास नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगती है।