Bhopal Farmers Protest: 7 तस्वीरों में देखें किसानों का आंदोलन, सड़क पर बन रही दाल-बाटी

Published : Jul 29, 2026, 12:51 PM IST

Bhopal Kisan Andolan : भोपाल में किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की खरीद और खाद के लिए ई-टोकन सिस्टम को खत्म की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जिलों से आए किसान शहर के चारों तरफ धरने पर बैठे हैं।

1/7

आलम यह है कि किसान एक सप्ताह का राशन-पानी लेकर भोपाल आए हुए हैं। इस दौरान वह जगह जगह सड़कों पर आग जलाकर दाल-बाटी भी बनाते नजर आए। उनका कहना है कि जब तक मोहन यादव सरकार हमारी मुख्य मांग मूंग की फसल की 100 फीसदी खरीद के लिए हामी नहीं भरती हम यहां से नहीं जाएंगे।

2/7

किसानों ने साफ तौर पर कहा-अगर सरकार को हमारी मांगें मानने में एक महीना भी लगता है, तो किसान एक महीने तक इसी सड़क पर रहेंगे। हमारी मांग है कि मूंग की 100 फीसदी खरीद MSP पर हो और ई-टोकन सिस्टम खत्म किया जाए।"

3/7

एक किसान, दीपक जाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा "हम बुधनी और नर्मदापुरम से सीएम हाउस का घेराव करने निकले थे। आज हमारी पदयात्रा का तीसरा दिन है। किसान शांति से भोपाल की तरफ आ रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हमें रोककर हर तरह से परेशान किया। यह हमारे साथ सरासर नाइंसाफी है।

4/7

किसानों ने कहा "जब से हम अपने घरों से निकले हैं, पुलिस हमें रोकने की कोशिश कर रही है। अब तीन दिन हो गए हैं, और जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जातीं, हम भोपाल में ही रहेंगे।

5/7

किसानों ने कहा-सरकार किसानों की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है, इस उम्मीद में कि हम कोई गड़बड़ी करें ताकि वे हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकें।

6/7

एक युवा किसान ने कहना है कि हम भोपाल में किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी अधिकारी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं आए हैं। हम तो सिर्फ अपना अधिकार लेने के लिए आए हैं।

7/7

विरोध कर रहे कई किसानों में युवा चेहरे भी सरकार का विरोध जता रहे हैं।  युवा अनोखे अंदाज में नारेबाजी कर रहे हैं। वे नारे लगा रहे हैं— "भोपाल पुलिस आई लव यू", "मोहन सरकार आई हेट यू" और "भोपाल नगर निगम आई हेट यू"।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.