बुलेट ट्रेन पर कितना हुआ काम, 7 PHOTO में देखें मुंबई-अहमदाबाद सेक्शन का ताजा हाल

Published : Jul 17, 2026, 04:15 PM IST

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर भारत-जापान के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है। जापान 2030 के दशक की शुरुआत में E10 सीरीज की ट्रेन उपलब्ध कराएगा। यह ट्रेन अभी डेवलपमेंट के दौर में है। इस बीच, काम तेजी से आगे बढ़ा है। पहला सेक्शन 2027 में खोला जाएगा।

1/7

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल का निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री के मुताबिक 80% काम पूरा हो चुका है।

2/7

दोनों देशों का फोकस इस बात पर है कि प्रोजेक्ट में किसी तरह की देरी न हो और यात्रियों को जल्द हाई-स्पीड रेल सेवा का लाभ मिल सके।

3/7

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही है, जिसमें जापान की 'शिंकानसेन' तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।

4/7

508 किलोमीटर लंबे इस रूट का पहला हिस्सा (सूरत से बिलिमोरा) अगस्त 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

5/7

वहीं, E10 सीरीज की हाई-स्पीड ट्रेन की पूरी खेप 2030 तक जापान द्वारा भारत पहुंचाई जाएगी।

6/7

भारत की बुलेट ट्रेन 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे मुंबई- अहमदाबाद के बीच 8 घंटे का सफर केवल 2 से 3 घंटे में पूरा होगा।

7/7

508 KM के रूट में 351 KM हिस्सा गुजरात और 157 KM महाराष्ट्र में होगा। कुल 12 स्टेशन रहेंगे। ठाणे के पास 7 KM का हिस्सा समुद्र के अंदर रहेगा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.