मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की 8 खास तस्वीरें, पीएम ने क्या कहा ऐसा मुस्कुरा दिए अल्बनीज

Published : Jul 09, 2026, 12:54 PM IST

पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने वहां के पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। बता दें कि दोनों देशों के बीच यूरेनियम के अलावा भी कई समझौते हुए। इस दौरान दोनों नेताओं की साथ में कई तस्वीरें सामने आईं।

1/10

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि दोनों देशों का संबंध क्रिकेट की तरह मजबूत और दिलचस्प है।

2/10

मोदी ने कहा, "हमारे एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह लिए जाते हैं और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी, मजबूत और भरोसेमंद है।"

3/10

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का मानना है कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।

4/10

पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की लड़ाई साझा है और इस क्षेत्र में आपसी सहयोग लगातार मजबूत होता जा रहा है।

5/10

नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों को मिलकर आगे भी प्रभावी कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

6/10

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

7/10

बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और आतंकवाद विरोधी सहयोग जैसे विषय प्रमुख रहे।

8/10

बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 

9/10

इससे पहले मेलबर्न पहुंचने पर भारतीय समुदाय की ओर से पीएम मोदी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। 

10/10

मेलबर्न में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात और बातचीत की। 

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.