Neemuch School 9 PHOTO: खाना खाते छात्र को थप्पड़, लातें और धमकी! CCTV में कैद प्रिंसिपल की करतूत

Published : Sep 15, 2026, 11:19 AM IST

Neemuch School 9 PHOTO: नीमच के संस्कार पब्लिक स्कूल में 8वीं के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाना खाते समय प्रिंसिपल ने कॉलर पकड़कर छात्र को फर्श पर पटक दिया। CCTV VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में लिया।

1/9

मध्यप्रदेश के नीमच के संस्कार पब्लिक स्कूल में 8वीं के छात्र से मारपीट का VIDEO सामने आया है। VIDEO में प्रिंसिपल विष्णु पंवार छात्र का कॉलर पकड़कर उसे फर्श पर पटकते और लात मारते दिखाई दे रहे हैं।

2/9

क्लास में खाना खाते वक्त हुई इस मारपीट का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें छात्र की टी-शर्ट फटी हुई साफ नजर आ रही है।

3/9

पीड़ित छात्र की मां के अनुसार, 12 सितंबर को स्कूल में बच्चों के बीच हल्की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद प्रिंसिपल ने अचानक छात्र पर हमला कर दिया।

4/9

परिजन का आरोप है कि बच्चे के साथ पहले भी अभद्रता की जाती थी। उसे स्कूल के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाता था।

5/9

मां ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल छात्र को छत से नीचे फेंकने और बात दबाने की धमकी देते थे। टीसी मांगने पर भविष्य खराब करने की बात कही।

6/9

मारपीट का वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। (फोटो: माता-पिता के साथ पीड़ित छात्र)

7/9

नीमच एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल विष्णु पंवार को हिरासत में ले लिया। (फोटो: प्रींसिपल की पिटाई से फटी टीशर्ट दिखाता पीड़ित छात्र)

8/9

पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मारपीट की संगीन धाराओं और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

9/9

प्रिंसिपल विष्णु पंवार ने अपने बचाव में कहा कि छात्र 5 महीने से स्कूल में हुड़दंग कर रहा था और परिजनों को नोटिस भी भेजा गया था। (फोटो: आरोपी प्रींसिपल)

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.