Nepal: भोटेकोशी नदी का कहर, 12 PHOTO में कैसे कीचड़-मलबे में दिख रहे तबाही के निशां

Published : Aug 27, 2026, 06:26 PM IST

Nepal Flash Floods: नेपाल के नुवाकोट जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। बाढ़ के साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा भी आया, जिससे कई रिहायशी इलाके पूरी तरह तबाह हो गए। तस्वीरों में देखें बर्बादी के निशां..

1/12

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस फ्लैश फ्लड में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है।

2/12

नुवाकोट के देवीघाट इलाके में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद का दृश्य ड्रोन कैमरे में कैद हुआ। तस्वीरों में पूरे इलाके में फैला कीचड़, मलबा और बाढ़ से हुई भारी तबाही साफ दिखाई दे रही है।

3/12

बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। गुरुवार को नुवाकोट में लोग रिहायशी इलाकों में घुटनों तक गहरे कीचड़ से होकर गुजरते नजर आए।

4/12

नेपाल में बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे के कारण लोगों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है।

5/12

भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने कई रिहायशी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया। घरों के आसपास और सड़कों पर कीचड़ और मलबे की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका बाढ़ की तबाही का गवाह बन गया।

6/12

नुवाकोट के बत्तार बाज़ार इलाके में भी बाढ़ का गंभीर असर देखने को मिला। यहां लोग घुटनों तक गहरे कीचड़ से होकर अपने घरों और जरूरी स्थानों तक पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं।

7/12

बाढ़ की वजह से नुवाकोट के बत्तार बाज़ार इलाके में सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

8/12

बाढ़ के कारण कई घर कीचड़ से भरे पानी में डूब गए। रिहायशी इलाकों में जमा मलबा और गंदा पानी लोगों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

9/12

नेपाल में प्रभावित परिवार अब नुकसान का आकलन करने और हालात सामान्य करने में जुटे हैं।

10/12

देवीघाट इलाके में बाढ़ के बाद कीचड़ के बीच एक जानवर का शव भी पड़ा मिला। यह दृश्य बाढ़ से हुई तबाही और उसके गंभीर प्रभाव को स्पष्ट रूप से दिखाता है।

11/12

नेपाल प्रशासन ने भोटेकोशी नदी में फिर बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है। चीन से मिली सैटेलाइट तस्वीरों में नदी का पानी रुकने से एक झील बनने की जानकारी मिली है। झील में पानी बढ़ रहा है और ये कभी भी टूट सकता है।

12/12

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं। गुरुवार शाम 5 बजे तक चितवन जिले में सबसे ज्यादा 132 शव मिले हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.