नेपाल में आई तबाही के बीच देखिए बिहार में 'जलप्रलय' की 5 डरावनी तस्वीरें...

Published : Aug 26, 2026, 05:06 PM IST

नेपाल में आई बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। घर से लेकर मंदिर और सैंकड़ों वाहन तिनके की तरह बह गए हैं। लेकिन अब इसका खतरा बिहार में भी बढ़ रहा है। गंडक नदी में अचानक बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद बिहार में डर सताने लगा है।

1/5

वहीं बुधवार को भी पटना में गंगा नदी का जलस्तर कम होने की बजाए और तेजी से बढ़ा। जिसके कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोग अपने सामान सहित नावों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

2/5

इस तस्वीर में देखिए कैसे लोग बेबस होकर अपना घर छोड़कर नाव में सवार होकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।

3/5

गंगा नदी के रौद्र रूप ने लोगों को इतना बेबस कर दिया है कि लोग सब छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं

4/5

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचने पर एक व्यक्ति अपनी साइकिल उतार रहा है।

5/5

बिहार में बाढ़ के बीच जितनी लोगों को अपनी जान की चिंता है, उससे कहीं ज्यादा उनको अपने पशुओं की है। देखिए इस तस्वीर में एक शख्स गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.