26 अगस्त को नेपाल में तिब्बत की ओर से अचानक आई तेज बाढ़ से रसुवा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मची। कहीं शांत नदी कुछ ही पलों में खतरनाक बहाव में बदलती नजर आई तो कहीं पुल, सड़कें, वाहन और इमारतें पानी के बहाव में तिनकों की तरह बहते दिखे।
1/8
नेपाल में तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से हाल ही में दोबारा बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पुल भी बह गया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बाढ़ में 8 लोगों की मौत हो गई है।
2/8
इस बाढ़ से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनमें पानी के तेज बहाव और उससे हुई तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। इस तबाही में नेपाल का रसुवा जिले का टिमुरे बाजार और सीमा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
3/8
एक वीडियो में शुरुआत में नदी का बहाव बिल्कुल सामान्य और शांत दिखाई देता है। पहाड़ों के बीच बह रही नदी को देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि कुछ ही देर में यहां इतना खतरनाक सैलाब आ सकता है।
4/8
वीडियो में अचानक नदी का जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ता दिखाई देता है। देखते ही देखते पानी का वेग इतना ज्यादा हो जाता है कि उसके रास्ते में आने वाली चीजें टिक नहीं पातीं।
5/8
पुल, सड़क, घर और खड़े वाहन पानी के तेज बहाव में बहते नजर आते हैं। बाढ़ की रफ्तार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को खुद को संभालने या सुरक्षित जगह पहुंचने के लिए कितना कम समय मिला होगा।
6/8
नेपाल से आए एक दूसरे वीडियो में पहाड़ों के बीच का इलाका दिखाई देता है। शुरुआत में यहां भी सब कुछ शांत नजर आता है। इसके बाद अचानक पहाड़ों के बीच बादल फटने से धुएं जैसी सफेद परत निकलती दिखाई देती है।
7/8
कुछ ही पलों में यह धुंध जैसा दृश्य तेज पानी के बहाव में बदल जाता है। पानी तेजी से नीचे की ओर आता है और रास्ते में मौजूद इलाके को अपनी चपेट में लेता दिखाई देता है।
8/8
एक अन्य वीडियो में बाढ़ के बाद की तबाही दिखाई देती है। तेज पानी के बीच घर और दूसरी इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आती हैं। इमारतें तिनके की तरह पानी में बहती नजर आती हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.