Nepal Floods: मौत के मंजर से बचकर मुस्कुराते लौटे भारतीय, 5 तस्वीरों में देखिए वतन वापसी

Published : Aug 30, 2026, 06:14 PM IST

नेपाल मेंआई बाढ़ से मची भारी तबाही में अब तक मरने वालों की संख्या 700 के करीब पहुंच गई है। वहीं सैंकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। इसी बीच 100 भारतीय अपने वतन लौटे। जैसे ही भारत में कदम रखा तो कोई मुस्कुराने लगा तो किसी की आंख में आंसू आ गए।

1/5

इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं नेपाल बाढ़ में फंसे भारतीयों ने जैसे ही रविवार सुबह अपने देश की धरती पर कदम रखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

2/5

नेपाल से भारत लौटे इन भारतीयों ने जब अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि कैसे वे इस आपदा से बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि हम किसी चमत्कार से ही जिंदा बचे हैं।

3/5

एक यात्री योगेश गवांडे ने बताया कि तबाही वाली जगह उनसे करीब 50 किलोमीटर दूर थी, लेकिन वे नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंस गए थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक बस को पानी के तेज बहाव में डूबते हुए देखा।

4/5

एक बुजुर्ग महिला ने बताया, "हमारी हालत ऐसी थी कि वापस आना मुमकिन नहीं लग रहा था। इतना खतरनाक था कि हमने नागपुर में अपने घर और बच्चों के पास लौटने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।

5/5

नेपाल से सुरक्षित अपने देश लौटकर भारत आई एक महिला ने कहा-हमने अपनी आंखों से देखा, बाढ़, पानी और लोगों को बहते हुए - लेकिन क्योंकि हम एक सुरक्षित जगह पर थे, हम बच गए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.