Nepal Rescue: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण आपदा ने सब कुछ तबाह कर दिया है। सैंकड़ों घर तिनके से पानी में बह गए तो वहीं अब तक 1400 लोगों की इस तबाही में मौत हो चुकी है। इसी बीच 10 दिन बाद एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
1/5
दरअसल, नेपाल में हुई तबाही में दिन रात लोगों को बचा रहीं बचाव टीमों को 10 दिन बाद बड़ी कामयाबी मिली है। नुवाकोट में त्रिशूली 3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हो गया है और एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
2/5
बता दें कि शुक्रवार को ऑपरेशन के दौरान सुरंग के अंदर से एक से ज़्यादा लोगों की आवाज़ें सुनाई दीं। बचाव दल ने अंदर फंसे लोगों से कहा, "घबराओ मत, हम तुम्हें बचा रहे हैं," जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "हाँ।"
3/5
सुरंग से आई युवक की आवाज के बाद नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल की एक रेस्क्यू टीम सुरंग में घुस गई है और खोज एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। आखिरकार एक युवक को सुरंग से जिंदा बचा लिया गया। वहीं इस बचाव अभियान में एक बड़ी और उम्मीद जगाने वाली कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
4/5
बता दें कि त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए पिछले नौ दिनों से खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है। रोजाना दर्जनों लोगों के शव मिल रहे हैं।
5/5
बता दें कि नेपाल में इस भयानक त्रासदी और निराशा के बीच त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर स्टेशन से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे देश में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। आपदा टीम को भरोसा हो गया है कि अभी मलबे में कई और फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जा सकता है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.