Nepal: बाढ़ से रिहायशी इलाके पूरी तरह तबाह, 10 PHOTOS में भोटेकोशी नदी ने कैसे ढाया कहर

Published : Aug 28, 2026, 02:35 PM IST

Nepal Floods Photos: नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। चितवन, रसुवा, नुवाकोट में सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। जैसे-जैसे पानी कम हुआ कीचड़-मलबे में दबे मकान, बाजार और सड़कें दिख रही हैं। देखें तस्वीरें..

1/10

नेपाल के नुवाकोट जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई।

2/10

तेज बहाव के साथ आए कीचड़ भरे पानी ने रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया, जिससे कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

3/10

भोटेकोशी नदी में आई फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी मात्रा में कीचड़ और मलबा रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गया। इसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास का इलाका कीचड़ से भर गया।

4/10

शुक्रवार को सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद कीचड़ भरे पानी ने कई घरों को कैसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

5/10

नेपाल के नुवाकोट, रसुआ, चितवन समेत कई प्रभावित इलाकों में बाढ़ के बाद तबाही का असर साफतौर पर देखा जा सकता है।

6/10

कीचड़ और मलबे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि क्षतिग्रस्त घरों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

7/10

इसी बीच खबर है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक और झील फट गई है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने एक दिन पहले ही इस झील के फटने की आशंका जताई थी।

8/10

झील के फटने के बाद आसपास के इलाकों में पानी का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे नेपाल में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

9/10

बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए नेपाल के रसुवा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन को 90 मिनट के लिए रोक दिया गया है। प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्थिति को देखते हुए बचाव अभियान में शामिल लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

10/10

भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के आसपास रहने वाले कई गांवों को खाली कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.