नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद नुवाकोट जिले के त्रिशूली में तबाही का मंजर देखने को मिला। बाढ़ से कई रिहायशी इलाके लगभग तबाह हो चुके हैं। सड़कों और घरों में बड़ी मात्रा में कीचड़ और मलबा जमा हो गया है, जिसे हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
1/10
बाढ़ से बर्बाद हुए रिहायशी इलाके में अब सफाई और राहत का काम जारी है। मलबा और गाढ़ी कीचड़ हटाने के लिए एक्सकेवेटर और ट्रकों जैसी भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
2/10
नेपाल के त्रिशूली इलाके में बाढ़ से मची तबाही के बाद मशीनों की मदद से सड़कों और इमारतों के आसपास जमा मलबे को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।
3/10
त्रिशूली में बाढ़ की तेज धार से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। रविवार को एक एक्सकेवेटर क्षतिग्रस्त बहुमंजिला इमारतों के आसपास से मलबा हटाता नजर आया। मौके पर मौजूद कर्मचारी सफाई और मलबा हटाने के काम की निगरानी करते दिखे।
4/10
बाढ़ के बाद त्रिशूली की सड़कों पर भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा जमा है। इमारतों से घिरी एक सड़क पर बाढ़ के बाद के हालात साफ दिखाई दे रहे हैं।
5/10
त्रिशूली इलाके में बाढ़ के बाद सड़क पर एक ट्रक पलटा हुआ दिख रहा है, जबकि आसपास मलबा फैला हुआ है और उसे हटाने का काम लगातार चल रहा है।
6/10
नुवाकोट के त्रिशूली इलाके में बाढ़ से प्रभावित रिहायशी हिस्से में सफाई का काम अभी भी जारी है। भारी मशीनरी की मदद से गाढ़ी कीचड़ और मलबे को हटाया जा रहा है। कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
7/10
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी के किनारे उन इमारतों का ड्रोन से लिया गया दृश्य, जो क्षतिग्रस्त हो गई हैं और घनी कीचड़ व मलबे से घिरी हुई हैं।
8/10
नेपाल के रसुवा में त्रिशूली 3 'A' हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का काम अब भी चल रहा है। और राहत-सफाई के काम की निगरानी कर रहे हैं।
9/10
बता दें कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ में अब तक 919 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4200 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत और बचावकार्य अब भी चल रहा है।
10/10
नेपाल में सबसे ज्यादा मौतें चितवन में हुई हैं। वहां अज्ञात शवों को जलाने के बजाय दफनाने के लिए देवघाट के जंगल में सैकड़ों कब्रें तैयार की गई है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.