दिल्ली-नोएडा में बाढ़ से तबाही की 8 PHOTO

Published : Jul 09, 2026, 12:04 PM IST

दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव हो गया। नोएडा के सेक्टर 45 के आम्रपाली सफायर से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें गाड़ियां पानी में फंसी हुई दिखाई दे रही हैं। कई जगह पेड़ उखड़ने से जाम लग गया।

1/8

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लग गया।

2/8

दिल्ली के ईस्ट कैलाश में राजा धीर सिंह मार्ग के पास भारी बारिश की वजह से एक पेड़ गिर गया, जिससे दोनों तरफ रोड जाम हो गया।

3/8

नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सेक्टर 16 फिल्म सिटी की तस्वीरें।

4/8

नोएडा में पानी से लबालब सड़क पर दौड़ती कार। 

5/8

नोएडा सेक्टर 6 में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया, जिससे पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया।

6/8

नोएडा में कई सड़कें पानी में पूरी तरह डूब गईं। हालांकि, लोग फिर भी खतरा मोल लेते दिखे। 

7/8

पानी में डूबी नोएडा की एक सड़क से गुजरता बाइक सवार।  

8/8

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। 

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.