मंगलवार को देशभर में ओणम की धूम दिखी। एर्नाकुलम के थ्रिक्काक्कारा मंदिर में ओणम की पूर्व संध्या 'उथराडम' के मौके पर भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान हाथियों को सजाया गया। कई जगह रंगोली सजाई गई और कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। देखें तस्वीरें..
1/10
केरल से लेकर भोपाल, चेन्नई और नई दिल्ली तक ओणम की रौनक देखने को मिली। कहीं पारंपरिक चेंडा मेलम और सजे हुए हाथियों ने लोगों का ध्यान खींचा तो कहीं फूलों से बने पूकलम और कोलम ने त्योहार की खूबसूरती बढ़ाई।
2/10
एर्नाकुलम के थ्रिक्काक्कारा मंदिर में ओणम की पूर्व संध्या 'उथराडम' के मौके पर पारंपरिक चेंडा मेलम और ओणम साध्या के जश्न के दौरान सजाए गए हाथी।
3/10
भोपाल के कोलार स्थित महाबली नगर में मलयाली समुदाय ने भी ओणम का उत्सव मनाया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने फूलों से खूबसूरत रंगोली यानी पूकलम बनाई। रंग-बिरंगे फूलों से सजी यह पारंपरिक रंगोली ओणम समारोह का खास आकर्षण रही।
4/10
भोपाल के महाबली नगर में ओणम समारोह के दौरान फूलों से बनी पूक्कलम तैयार करने के बाद मलयाली समुदाय की महिला श्रद्धालुओं ने ग्रुप फोटो के लिए पोज दिया। सभी महिलाएं उत्सव के माहौल में खुशी के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।
5/10
नई दिल्ली के केरल हाउस में भी ओणम के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कोलम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान केरल सरकार के कर्मचारियों ने तैयार किए गए कोलम के सामने तस्वीर के लिए पोज दिया।
6/10
तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में भी ओणम की तैयारियों और उत्सव की रौनक देखने को मिली। तिरुवोणम उत्सव से पहले उथराडम दिवस यानी पहले ओणम के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
7/10
तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में भी ओणम की तैयारियों और उत्सव की रौनक देखने को मिली। तिरुवोणम उत्सव से पहले उथराडम दिवस यानी पहले ओणम के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
8/10
केरल के हेल्थ और देवस्वोम मिनिस्टर के. मुरलीधरन और अन्य लोग त्रिशूर स्थित गुरुवायुर मंदिर पहुंचे। उन्होंने उतरदम यानी पहले ओणम के दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में ओणम पर्व को लेकर विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला।
9/10
ओणम की पूर्व संध्या उथरादम के मौके पर एर्नाकुलम स्थित थ्रिकक्कारा मंदिर में पारंपरिक चेंडामेलम और ओणम साध्या करते हुए भक्त।
10/10
चेन्नई में ओणम के मौके पर केरल की पारंपरिक और जीवंत व्यंग्यात्मक सोलो डांस-ड्रामा 'ओट्टमथुलाल' की प्रस्तुति की तैयारी की गई। कार्यक्रम से पहले एक कलाकार के चेहरे पर मेकअप किया गया। यह पारंपरिक कला भी ओणम समारोह का आकर्षण बनी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.