जंतर-मंतर की 10 सबसें ताजा तस्वीरें: CJP से लेकर राहुल-प्रियंका तक...यूं एक्शन में आए नजर

Published : Oct 07, 2026, 05:05 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सीजेपी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसद बस में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं।

1/10

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने यह तस्वीर शेयर कर लिखा-हम सब एकजुट हैं! हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे! साथ में आइसा की प्रमुख नेहा बोरा नजर आ रही हैं।

2/10

कांग्रेसी नेता जनपथ से सीधे बैठकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। बस में सवार कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सासंद प्रियंका गांधी नजर आ रही हैं।

3/10

बस में सवार होकर जंतर मंतर के लिए जाते हुए लोकसभा नेतापक्ष राहुल गांधी और साथ में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

4/10

राहुल गांधी ने पहले आज जनपथ पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों ने करीब 1:30 घंटा लंच किया इसके बाद यहीं से जंतर मंतर के लिए निकले।

5/10

बस में सवार कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, बाहर खड़े कांग्रेसी कार्यक्रर्ताओं का अभिवादन करती हुई।

6/10

यह ताजा तस्वीर दिल्ली के जंतर-मंतर स्थल की है। पीछे बस में कांग्रेसी सांसद सवार हैं। वहीं बस के सामने देखिए हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं।

7/10

बस में सवार होकर मोदी सरकार और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने जंतर मंतर के लिए निकलते हुए विपक्षी सासंद।

8/10

दिल्ली प्रशासन ने जंतर मंतर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। क्योंकि यहां भारत ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

9/10

बस में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए जाते हुए विपक्षी सांसद मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

10/10

संसद से लेकर जंतर-मंतर और इंडिया गेट पर दिल्ली प्रशासन ने पुलिस के साथ साथ सेना को भी तैनात किया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.