पाक हाई कमीशन के बाहर क्यों चला बुलडोजर? 10 PHOTOS में देखें टूटे बैरिकेड, शेड और मलबे का पूरा नजारा

Published : Aug 20, 2026, 01:35 PM IST

गुरुवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अधिकारियों ने अनधिकृत ढांचों और बाहरी सुरक्षा बैरिकेडिंग को हटा दिया। कार्रवाई के बाद हाई कमीशन के बाहर कई जगहों पर चादरें, कंक्रीट ब्लॉक और मलबा बिखरा नजर आया। देखें तस्वीरें…

1/10

बता दें कि भारत की ओर से यह एक्शन ऐसे समय लिया गया, जब दो दिन पहले ही इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल को हटाया गया था। ऐसे में इस कार्रवाई को पाकिस्तान के एक्शन का रिएक्शन माना जा रहा है।

2/10

गुरुवार 20 अगस्त को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अधिकारियों ने अनधिकृत ढांचों और बाहरी सुरक्षा बैरिकेडिंग को हटा दिया। कार्रवाई के बाद हाई कमीशन के बाहर कई जगहों पर चादरें, कंक्रीट ब्लॉक और मलबा बिखरा नजर आया।

3/10

भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा का बाहरी घेरा हटा दिया है। उन्होंने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं, जो पहले डिप्लोमैटिक परिसर को घेरे हुए थे।

4/10

अधिकारियों द्वारा पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनाए गए अनधिकृत ढांचों और बैरिकेड्स को हटाने के बाद वहां नालीदार धातु की चादरें और कंक्रीट के ब्लॉक बिखरे पड़े दिखाई दिए। कार्रवाई के बाद हटाए गए ढांचों का सामान हाई कमीशन के बाहर नजर आया।

5/10

पाकिस्तान हाई कमीशन के वीजा सेक्शन की खिड़कियों के पास भी कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई दिए।चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हुई इस कार्रवाई के बाद मुख्य गेट और वीजा सेक्शन के आसपास का दृश्य बदला हुआ नजर आया।

6/10

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर से हटा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बने थे।

7/10

मौके से ली गई तस्वीरों में टूटी रेलिंग, गेट, लोहे के फ्रेम, छत की चादरें, ईंट और कंक्रीट के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए। बाहरी हिस्से की सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग भी हटा दी गई।

8/10

बुलडोजर एक्शन हाई कमीशन की मेन बिल्डिंग तक नहीं हुआ। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला बड़ा प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी लगे दिखाई दिए।

9/10

बता दें कि दोनों देशों के बीच अमेरिकी राजदूत की कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर भी तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान 19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था।

10/10

पाकिस्तान ने सर्जियो गोर के बयान पर ऐतराज जताते हुए इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया और कहा कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति का ध्यान रखा जाए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.