3300 करोड़ संपत्ति के मालिक मुंबई के घाटकोपर BJP विधायक पराग शाह को अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह भिखारी का वेश-भूषा बनकर सड़कों पर घूमे, फुटपात पर सोए और झाड़ू लगाकर भीख भी मांगी। पहली बार में तो कई उन्हें पहचान भी नहीं सका।
1/5
सोशल मीडिया पर विधायक पराग शाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं।
2/5
बता दें कि पराग शाह ने ऐसा वेश जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज से प्रेरित होकर कुछ समय के लिए अपनाया है।
3/5
दरअसल, विधायक पराग शाह जानना चाहते हैं कि आखिर एक गरीब की जिदंगी कैसी होती है। इसलिए उनके बीच पहुंच रहे हैं।
4/5
बता दें कि पराग शाह ने ना सिर्फ अपना वेष बदला है, बल्कि वह गंदे-मैले कपड़े पहनकर झाड़ू भी लगाते हैं। उनके हाथ में एक फटी बोरी है, जिसमें कबाड़ भर रखा है।
5/5
बता दें कि पराग शाह की गिनती महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में होती है। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार,उनके पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। (फोटो को वीडियो से क्रॉप किया गया है, इसलिए क्वालिटी ब्लर है)
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.