पटना. बिहार में लगातार गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं राज्य की कई बड़ी नदियां उफान पर हैं।
1/5
एक तरफ जहां महिलाओं रक्षाबंधन के त्यौहार में अपने भाईयों के घर जा रही हैं। इसी बीच पटना में गंगा के रौद्र रूप की वजह से लोग अपने आशियाने छोड़ रहे हैं। बेबसी की इस तस्वीर में देखिए एक महिला अपने बच्चों के साथ बाढ़ से नाव तक पहुंची।
2/5
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोग अपने सामान सहित नावों से पटना पहुंचे।
3/5
बेबसी की इस तस्वीर को देखिए कैसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग और युवा तक गंंगा माई के रौद्र रूप में अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। किसी ने कपड़े की पोटली रखी है तो किसी के हाथ में खाने बनाने का सामान है।
4/5
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार को पटना के दियारा इलाके से दूध विक्रेता अपने बर्तनों के साथ नावों से पहुंचे।
5/5
गंगा में पानी का स्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे निचले इलाकों पर दबाव बना हुआ है। प्रशासन और सरकार संवेदनशील हिस्सों पर नजर रखे हुए है। लोगों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने और कनेक्टिविटी बनाए रखने के उपाय कर रहे हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.