पटना में जलप्रलय: गंगा के रौद्र रूप में डूबने लगे घर, देखिए तबाही की 5 फोटोज

Published : Aug 24, 2026, 04:46 PM IST

बिहार में गंगा नदी के उफान से हाहाकार मच गया है। पटना से लेकर भागलपुर तक लोग गंगा माई के रौद्र से सहमे हुए हैं। आलम यह हो गया है कि जलप्रलय के खौफ में लोगों को बेबस होकर अपना घर छोड़ना पड़ रहा है.

1/5

इस तस्वीर में आप लोगों की बेबसी साफ देख सकते हैं। कैसे जब गंगा के उफान में उनके घर डूबने लगे तो मजबूर होकर अपना आशियाना छोड़कर नाव में सवार होकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं।

2/5

बता दें कि सोमवार को पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ग्रस्त नक्ता दियारा क्षेत्र से लोग नावों से सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हुए।

3/5

यह तस्वीर राजधानी पटना जिले की है। जहां कई इलाके गंगा नदी के रौद्र रूप में इस तरह जलमग्न हो गए हैं। देखिए किस तरह से लोगों के घर पानी में डूबते दिख रहे हैं।

4/5

गंगा में बढ़ते पानी और बाढ़ की वजह से बिहार सरकार ने मंत्रियों और विधायकों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और प्रशासन को नाव, राशन और शेल्टर होम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

5/5

वहीं मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही यादव ने यह भी बताया कि कुछ जगहों पर शेल्टर होम बनाए गए हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इन सेंटरों पर बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों के हिसाब से पूरी तैयारी रखी जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.