10 PHOTO: सुले की बेटी के रिसेप्शन में मोदी-पवार साथ, कुछ घंटे पहले हुई खास मुलाकात, क्या है सियासी संकेत?

Published : Aug 11, 2026, 10:53 AM IST

सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में मोदी-शाह और शरद पवार साथ नजर आए। इससे कुछ घंटे पहले मोदी ने NCP (SP) के 8 सांसदों से मुलाकात की थी। मोदी-पवार की तस्वीर वायरल होने के बीच अब सियासी संकेतों पर चर्चा तेज है। देखें रिसेप्शन की 10 खास तस्वीरें..।

1/10

एक मंच पर मोदी-शाह और पवार

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के शादी रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार एक साथ नजर आए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

2/10

मोदी-पवार की तस्वीर ने खींचा ध्यान

रिसेप्शन से मोदी और शरद पवार की साथ बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री कुछ घंटे पहले ही NCP (SP) के 8 लोकसभा सांसदों से मुलाकात कर चुके थे।

3/10

महाराष्ट्र के मुद्दों पर PM से मुलाकात

NCP (SP) सांसदों ने सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पीएम मोदी को महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों का ज्ञापन सौंपा। इसमें पुणे-नाशिक सेमी हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट और कृषि कर्ज माफी जैसे मुद्दे शामिल थे।

4/10

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे

इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए।

5/10

शरद पवार ने किया गृह मंत्री का स्वागत

सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने भी पहुंचकर नवयुगल को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान शरद पवार और सुप्रिया सुले ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

6/10

ओम बिड़ला भी पहुंचे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इस रिसेप्शन में पहुंचे थे। उनके बगल में खड़े होकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नवदंपत्ति के साथ फोटो क्लिक कराई।

7/10

NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में सरकार और विपक्ष के दिग्गज महारथियों का जमावड़ा देखने को मिला।

8/10

NDA में जाने की अटकलें फिर क्यों?

जून में शरद पवार की NCP (SP) के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की चर्चाएं भी सामने आई थीं। हालांकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन अटकलों को अफवाह बताया था।

9/10

NCP की कहानी भी दिलचस्प

NCP की स्थापना 10 जून 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने की थी। सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग होने के बाद तीनों नेताओं ने नई पार्टी बनाई थी।

10/10

परिसीमन पर क्या है पवार की रणनीति?

मोदी-पवार मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब प्रस्तावित परिसीमन को लेकर NCP (SP) के रुख पर राजनीतिक अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि पार्टी कुछ शर्तों के साथ इसका समर्थन कर सकती है, हालांकि सुप्रिया सुले ने अंतिम कानून देखने के बाद फैसला लेने की बात कही है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.