PM Modi Birthday Special: 10 तस्वीरों में देखें क्रिकेटर्स के साथ पीएम मोदी की खास मुलाकातें

Published : Sep 17, 2026, 08:12 AM IST

पीएम मोदी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करते रहते हैं। इनमें भारतीय क्रिकेटर्स के साथ उनकी मुलाकातें भी कई बार चर्चा में रही हैं। आज पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आइए, देखते हैं क्रिकेटर्स के साथ उनकी 10 यादगार तस्वीरें...

1/11

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं पीएम मोदी का क्रिकेटर्स और उनकी फैमिली के साथ बॉन्ड

2/11

2024 में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी विजेता टीम को अपने आवास पर बुलाया था। इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या समेत पूरी टीम के साथ पीएम मोदी नजर आए थे। टीम के तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस खास मुलाकात का हिस्सा थे।

3/11

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज भी पीएम मोदी से मुलाकात कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।

4/11

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ पीएम मोदी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वर्ल्ड कप से जुड़े एक मौके पर पीएम मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया था।

5/11

जसप्रीत बुमराह भी अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन भी इस दौरान साथ नजर आई थीं। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बुमराह के परिवार के साथ काफी सहज अंदाज में बातचीत की थी।

6/11

मोहम्मद सिराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात भी खास रही है। सिराज के पिता के निधन के बाद भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा था। T20 वर्ल्ड कप के दौरान पीएम मोदी ने टीम से बातचीत में सिराज के योगदान का भी जिक्र किया था।

7/11

2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले थे। हार्दिक ने उस दौरान टूर्नामेंट और अपनी जर्नी से जुड़े अनुभव भी शेयर किए थे।

8/11

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने पंत से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। दोनों की बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

9/11

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों के बीच गर्मजोशी से हुई मुलाकात की तस्वीर फैंस को काफी पसंद आई थी।

10/11

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पीएम मोदी से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा राजनीति में एक्टिव हैं। ऐसे में जडेजा और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

11/11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ भी कई मौकों पर मुलाकात हुई है। वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की सफलता के बाद पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.