दिल्ली मेट्रो में बच्चों संग PM मोदी की मस्ती की 7 खूबसूरत तस्वीरें! खूब हुई बातचीत और हंसी-मजाक

Published : Sep 05, 2026, 11:15 PM IST

PM Modi Metro Ride Photos: शनिवार शाम पीएम मोदी VIP काफिला छोड़ दिल्ली मेट्रो में सवार हुए। वे DU के मशहूर SRCC के 100 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बच्चों से दिल खोलकर बातें कीं और खूब हंसी-मजाक किया।

1/7

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान PM मोदी बच्चों के बीच नजर आए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ काफी सरलअंदाज में समय बिताया।

2/7

मेट्रो के अंदर बच्चों ने PM मोदी से बातचीत की। प्रधानमंत्री भी उनकी बातें सुनते और जवाब देते नजर आए। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का रहा।

3/7

सफर के दौरान पीएम मोदी बच्चों के साथ ठहाके लगाते दिखे। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा खेल और हॉबीज को लेकर मजेदार सवाल किए।

4/7

मेट्रो में बच्चों के साथ PM मोदी का अंदाज काफी अलग दिखा। बातचीत के बीच हंसी-मजाक और मुस्कुराहट के कई पल कैमरे में कैद हुए।

5/7

बातचीत के बीच पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। बच्चों के मासूम जवाब सुनकर प्रधानमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

6/7

PM मोदी के साथ मौजूद बच्चों ने भी उनसे खुलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उन्हें लाइफ के मंत्र भी दिए।

7/7

मेट्रो में सफर कर रहे अन्य आम यात्री भी इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। पीएम मोदी ने सभी का मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.