लाल किले से PM मोदी के कैमरे में कैद हुए 11 खास अंदाज-कहीं Gen Z और युवा शक्ति के लिए बड़े ऐलान, कहीं ‘सप्तधारा’ से विकसित भारत का रोडमैप, तो कहीं ‘दिमागी नक्सल’ पर सख्त संदेश। इन 11 तस्वीरों में आखिर कौन-कौन से बड़े संदेश और खास पल छिपे हैं?
1/11
तिरंगा फहराते PM मोदी, लाल किले से देश को बड़ा संदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। अपने करीब 75 मिनट के संबोधन में उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य, आत्मनिर्भरता और देश की नई प्राथमिकताओं का रोडमैप सामने रखा।
2/11
‘वंदे मातरम’ की गूंज के बीच ऐतिहासिक पल
आजादी के बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से पूरा ‘वंदे मातरम’ गूंजा। इस ऐतिहासिक मौके ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और खास बना दिया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया।
3/11
युवाओं और Gen Z पर PM मोदी का खास फोकस
PM मोदी के भाषण में युवा शक्ति सबसे प्रमुख संदेशों में रही। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए AI, इनोवेशन और नई तकनीकों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
4/11
‘सप्तधारा’ से 2047 का विजन, 7 ताकतों का रोडमैप
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए ‘सप्तधारा’ का सात-सूत्रीय विजन रखा। मैन्युफैक्चरिंग, खेती, टेक्नोलॉजी, गति शक्ति, डिफेंस, एनर्जी सिक्योरिटी और सॉफ्ट पावर को भारत की भविष्य की ताकत के अहम स्तंभ बताया।
5/11
‘दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का सख्त संदेश
देश के सामने मौजूद वैचारिक चुनौतियों पर भी PM मोदी ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हथियार उठाने वाले नक्सलियों के साथ-साथ वैचारिक नक्सली मानसिकता को भी पहचानना जरूरी है।
6/11
महिलाओं के अधिकार पर विपक्ष से PM मोदी की अपील
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने राजनीतिक मतभेद भुलाकर आम सहमति बनाने की अपील की। उन्होंने विपक्ष से महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने में सहयोग देने और इसका श्रेय लेने की राजनीति से ऊपर उठने को कहा।
7/11
आत्मनिर्भर भारत-तेल, गैस से लेकर चिप और डिफेंस तक बड़ा संदेश
PM मोदी ने वैश्विक संकटों के बीच ऊर्जा, खाद, दवाओं और टेक्नोलॉजी की आत्मनिर्भरता को जरूरी बताया। उन्होंने सेमीकंडक्टर, अहम खनिज, न्यूक्लियर एनर्जी और डिफेंस टेक्नोलॉजी में भारत की ताकत बढ़ाने पर जोर दिया।
8/11
2036 ओलंपिक की तैयारी, नन्हीं प्रतिभाओं की देशव्यापी तलाश
प्रधानमंत्री ने 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा खोजने के लिए देशव्यापी अभियान का ऐलान किया। लक्ष्य भविष्य के विश्वस्तरीय एथलीट तैयार करना और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के भारत के सपने को मजबूत करना है।
9/11
संसाधनों के 'हथियार' बनने पर कड़ा प्रहार
वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने आगाह किया कि कुछ देश पेट्रोल, डीजल, दवाइयों और समुद्री रास्तों का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाकर हर संकट से सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई।
10/11
'ऑपरेशन सिंदूर' और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ को याद करते हुए पीएम मोदी ने भारत को ड्रोन, हाइपरसोनिक तकनीक और साइबर सिक्योरिटी जैसी अगली पीढ़ी की रक्षा प्रणालियों का ग्लोबल सप्लायर बनाने का आह्वान किया।
11/11
ऊर्जा सुरक्षा और 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य
वैश्विक ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य अगले दशक में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करना और 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर क्षमता हासिल करना है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.