15 August PM Modi Look: कभी बंधनी तो कभी तिरंगा, हर साल की पगड़ियों में दिखा देसी अंदाज

Published : Aug 15, 2026, 09:16 AM IST

हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री देश को लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हैं। साल 2015 से लेकर 2026 तक पीएम मोदी हर स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग रंग और डिजाइन की पगड़ी में नजर आए। आइए देखते हैं प्रधानमंत्री का खास अंदाज..

1/12

2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंधनी प्रिंट वाला साफा पहना था। उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता, सफेद चूड़ीदार पायजामा और उसके साथ रंगीन जैकेट पहनी थी। उनके नारंगी रंग के साफे पर लाल और हरे रंग की आकर्षक डिजाइन नजर आई थी।

2/12

2016 में पीएम मोदी ने लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा पहना था। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा कैरी किया। उनका यह ट्रेडिशनल लुक काफी आकर्षक नजर आया।

3/12

15 अगस्त 2017 को लाल किले से संबोधन के दौरान पीएम मोदी क्रीम रंग के हाफ स्लीव कुर्ते में नजर आए। इसके साथ उन्होंने लाल और पीले रंग की कलरफुल पगड़ी पहनी थी, जिसने उनके पूरे लुक को अलग अंदाज दिया।

4/12

2018 में प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव कुर्ता-पायजामा पहना था। उनका यह पारंपरिक अंदाज भी काफी चर्चा में रहा।

5/12

2019 में पीएम मोदी ने हाफ स्लीव्स सफेद कुर्ते के साथ गमछा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने लाल, पीले और हरे रंग वाली लहरिया पैटर्न की पगड़ी पहनी, जो उनके लुक की सबसे खास चीज रही।

6/12

2020 में पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम रंग की पगड़ी पहनी। उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद-नारंगी रंग का गमछा भी कैरी किया। इस लुक में पारंपरिक और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।

7/12

2021 में प्रधानमंत्री एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा, नीले रंग की जैकेट और गमछे के साथ प्रिंटेड भगवा पगड़ी पहनी।

8/12

15 अगस्त 2022 को पीएम मोदी का लुक काफी अलग नजर आया। उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी थी, जिस पर केसरिया और हरे रंग की स्ट्राइप्स थीं। पगड़ी का यह डिजाइन तिरंगे के रंगों से प्रेरित नजर आया और लोगों का खूब ध्यान खींचा।

9/12

2023 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने सफेद कुर्ते के साथ नेवी ब्लू रंग की जैकेट पहनी। इसके साथ उन्होंने पीले, लाल और कई अन्य रंगों वाली बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनी थी।

10/12

2024 में प्रधानमंत्री केसरिया, हरे और पीले रंग की पगड़ी में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ स्काई ब्लू रंग की जैकेट पहनी थी। रंगों का यह कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी खास बना रहा था।

11/12

2025 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने एक बार फिर भगवा रंग का साफा पहना। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता, नारंगी जैकेट और नारंगी-सफेद रंग का गमछा कैरी किया। उनका पूरा लुक पारंपरिक रंगों से सजा हुआ नजर आया।

12/12

2026 में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर पर एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ चॉकलेट ब्राउन रंग की जैकेट पहनी और लाल बांधनी प्रिंट पगड़ी से अपने लुक को पूरा किया। हर साल की तरह इस बार भी उनकी पगड़ी स्वतंत्रता दिवस के लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा बनी।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.