PM मोदी के ऐतिहासिक 3 देशों के दौरे की 15 तस्वीरें, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देंगी

Published : Jul 11, 2026, 09:36 AM IST

क्या है पीएम मोदी के 3 देशों के ऐतिहासिक दौरे का सबसे बड़ा राज? इंडोनेशिया में सर्वोच्च सम्मान, ऑस्ट्रेलिया में रणनीतिक समझौते, न्यूज़ीलैंड में नई साझेदारी और दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत…देखिए 15 तस्वीरों में 140 करोड़ भारतीयों का गौरव।

1/16

पीएम मोदी का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का ऐतिहासिक दौरा। हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली कूटनीति की नई मिसाल।

2/16

यात्रा का दूसरा चरण; मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी। ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मॉस्टिन से मुलाकात कर साझा मूल्यों पर की गहरी चर्चा।

3/16

 भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए ऑस्ट्रेलिया अब देगा यूरेनियम। दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट के प्रशासनिक तौर-तरीके तय।

4/16

भारत के अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' के लिए ऑस्ट्रेलिया के कोकोस द्वीप पर बनेगा स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल। विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम।

5/16

ऑस्ट्रेलिया ने तमिलनाडु मूल की प्राचीन पवित्र मूर्तियां (नंदी, भद्रकाली त्रिशूल और कार्तिकेय) भारत को ससम्मान वापस सौंपीं।

6/16

पीएम मोदी और एंथनी अल्बानीज़ ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा कर जारी किया स्पोर्ट्स रोडमैप। कूटनीति में दिखा क्रिकेट का रोमांच।

7/16

मोदी ने कहा-भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते वनडे जैसे केंद्रित, T20 जैसे तेज फैसलों वाले और टेस्ट मैच जैसी लंबी व गहरी साझेदारी वाले हैं।

8/16

ऑस्ट्रेलिया ने तमिलनाडु मूल की प्राचीन पवित्र मूर्तियां (नंदी, भद्रकाली त्रिशूल और कार्तिकेय) भारत को ससम्मान वापस सौंपीं।

9/16

ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में पीएम मोदी ने एविएशन, क्रिटिकल मिनरल्स और AI में निवेश के लिए दुनिया के दिग्गजों को किया आमंत्रित।

10/16

जकार्ता की धरती पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित 14 बड़े समझौते।

11/16

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का प्रतिष्ठित 'आदिपुरा स्टार ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया' सम्मान मिला। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

12/16

कम्युनिटी प्रोग्राम में उमड़ा जनसैलाब। राष्ट्रपति प्रबोवो की मौजूदगी ने इस पल को और भी यादगार बनाया; भारत के प्रति दिखा गहरा स्नेह।

13/16

 यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर में संयुक्त संरक्षण परियोजना का उद्घाटन। सदियों पुराने आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों को नई मजबूती।

14/16

तीसरा पड़ाव- न्यूज़ीलैंड: करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूज़ीलैंड दौरा ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया।

15/16

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ FTA, रक्षा, शिक्षा, खेल और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई।

16/16

ऑकलैंड बिजनेस इवेंट में पीएम मोदी बोले-"भारत सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक विकास का लॉन्चपैड है।"

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.