चेन्नई में PM मोदी के रोड शो की 7 खास तस्वीरें: तमिलनाडु की जनता ने यूं किया वेलकम

Published : Oct 11, 2026, 06:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई पहुंचे। इस दौरान पीएम ने सीएम विजय के साथ मेट्रो से लेकर तमिलनाडु के विकास के लिए 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसी बीच पीएम ने चेन्नई में भव्य रोड शो भी निकाला।

1/7

इस तस्वीर में देख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचने पर रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते हुए।

2/7

पीएम मोदी ने जब रोड शो के दौरान चेन्नई की सड़कों पर निकले तो प्रधानमंत्री की झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

3/7

पीएम मोदी रोड शो के दौरान की यह तस्वीर कितनी भव्य है। सड़क किनारे भगवान शिव-शंकर, गणेश और अन्य भगवान की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं।

4/7

पीएम मोदी से मिलने और उनको पास से देखने के लिए तमिलनाडु के दूर-दूर जिलों से भी बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

5/7

तस्वीर में देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सड़क किनारे उमड़ा लोगों का जन सैलाब।

6/7

तमिलनाडु के चेन्नई में जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान सड़कों पर निकले तो भीड़ ने मोदी मोदी के नारे लगाए। साथ ही अपने अपने अंदाज में स्वागत किया ।

7/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु सीएम विजय के साथ मेट्रो में सफर भी किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.