मोदी के बनारस दौरे की 10 तस्वीरें: 'हर हर महादेव' के नारों से गूंजी काशी, PM की एक झलक पाने उमड़ी भीड़

Published : Oct 25, 2026, 05:45 PM IST

PM मोदी ने रविवार को वाराणसी में एयर शो देखा। इस एयरशो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। बनारस दौरे पर पीएम मोदी रोड शो में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पुलिस लाइंस से नमो घाट तक के रास्ते पर भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

1/10

बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रास्ते में तय की गई जगहों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर, पारंपरिक संगीत बजाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

2/10

पुलिस लाइंस के मुख्य गेट, पुलिस लाइंस क्रॉसिंग, खजुरी-मकबूल आलम रोड पर यस बैंक, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी रेलवे स्टेशन, गोल गड्डा क्रॉसिंग, रेलवे अंडरपास और नमो घाट के पास सीएनजी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

3/10

प्रधानमंत्री ने भीड़ का अभिवादन करने के लिए जब अपनी गाड़ी के फुटबोर्ड पर खड़े होकर हाथ हिलाया, तो लोगों ने "हर हर महादेव" और "जय श्री राम" के नारे लगाए।

4/10

PM मोदी की एक झलक पाने के लिए रोड के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान उनके हाथों में बीजेपी के झंडे भी दिखे।

5/10

वाराणसी में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब।

6/10

वाराणसी के कई प्रमुख मार्गों से होकर करीब 7 किलोमीटर तक पीएम मोदी का रोड शो निकला।

7/10

इस दौरान पीएम मोदी ने कार के गेट पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया।

8/10

पीएम मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा की।

9/10

इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके में अरविंद लिमिटेड की एक नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।

10/10

अपने वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री ने लगभग 300 महिलाओं से बातचीत भी की। बता दें कि गारमेंट यूनिट से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.