2014 से 2026 तक Narendra Modi की 10 सबसे वायरल तस्वीर, PM की एक तस्वीर पर मिले 1cr. से ज्यादा लाइक

Published : Sep 17, 2026, 04:05 PM IST

PM Modi Viral Photos: नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर नजर डालते हैं 2014 से 2026 तक सोशल मीडिया पर वायरल उनकी तस्वीरों पर जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए देखते हैं कौन सी हैं वो 10 तस्वीर...

1/10

12 नवंबर 2014 - Instagram पर पहली तस्वीर

मोदी ने Instagram पर अपनी पहली तस्वीर म्यांमार में ASEAN Summit के दौरान पोस्ट की थी। यह तस्वीर उनके Instagram डेब्यू की पहचान बनी। उस समय इसे 127K लाइक्स मिले थे।

2/10

15 मई 2015 - चीन के PM Li Keqiang के साथ सेल्फी

बीजिंग में Temple of Heaven के सामने मोदी और चीनी प्रधानमंत्री Li Keqiang की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। Facebook पर पोस्ट होने के करीब एक घंटे में इसे 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे। (1.4k on X)

3/10

23 जुलाई 2019 - बच्चे के साथ 'Very Special Friend'

संसद में एक बच्चे के साथ मोदी की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा। Instagram पर यह पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि इसे अब तक 3.7 MN लाइक्स मिल चुके हैं।

4/10

12 अक्टूबर 2019 - Mamallapuram में Plogging वाली तस्वीर

समुद्र किनारे सफाई करते हुए मोदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस तस्वीर को Instagram पर करीब 40 लाख लाइक्स मिले थे।

5/10

14 नवंबर 2020 - Longewala में जवानों के साथ

राजस्थान के Longewala में सैनिकों के साथ मोदी की तस्वीर में वे सैन्य अंदाज में नजर आए। इस पोस्ट को 3.2 MN लाइक्स मिले।

6/10

23 जनवरी 2021 - कोलकाता की तस्वीर

कोलकाता पहुंचने के दौरान ली गई मोदी की तस्वीर Facebook पर तेजी से वायरल हुई। उस समय 20 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

7/10

26 अगस्त 2023 - Chandrayaan-3 की सफलता

Chandrayaan-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद मोदी ने बेंगलुरु में ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस तस्वीर को 41 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।

8/10

जनवरी 2024 - Lakshadweep Beach वाली तस्वीर

लक्षद्वीप के समुद्र किनारे सुबह की सैर वाली मोदी की तस्वीर ने Instagram पर जबरदस्त ध्यान खींचा। इसे 5 M से ज्यादा लाइक्स मिले।

9/10

22 जनवरी 2024 - अयोध्या की 'रामज्योति' और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी तस्वीरें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मोदी की पोस्टों को जबरदस्त लाइक मिला। 'रामज्योति' वाली पोस्ट को 67 लाख से ज्यादा लाइक, जबकि अयोध्या की दूसरी प्रमुख पोस्ट को 1.16 करोड़ से ज्यादा लाइक मिले।

10/10

21 मार्च 2026 - बच्चे के साथ वायरल तस्वीर

7, लोक कल्याण मार्ग पर एक बच्चे को गोद में लिए मोदी की candid तस्वीर Instagram पर तेजी से वायरल हुई। पोस्ट ने पहले ही घंटे में 10 लाख लाइक्स पार कर लिए थे। अभी तक इस फोटो को 29 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बच्चे की पहचान Neeom Aswin Krishna उर्फ Omy के तौर पर हुई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.