प्रयागराज से दिल्ली तक आफत की बारिश, 10 तस्वीरों में कहीं सड़कें डूबीं तो कहीं घरों में घुसा पानी

Published : Aug 24, 2026, 07:01 PM IST

सोमवार 24 अगस्त को प्रयागराज से दिल्ली-NCR तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रयागराज में जहां गंगा-यमुना के बढ़े जलस्तर से संगम के आसपास के इलाकों में पानी फैल गया। वहीं, बारिश ने दिल्ली को थाम-सा दिया। देखें बाढ़ की तस्वीरें..

1/10

प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़े हुए जलस्तर के कारण संगम के आसपास के कई हिस्सों में पानी फैल गया। हवाई दृश्य में नदी का बढ़ा जलस्तर और उसके आसपास फैला पानी साफ नजर आया।

2/10

सोमवार को प्रयागराज में संगम के पास गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ नजर आया। बढ़ते पानी के कारण संगम क्षेत्र में एक तैरती हुई जेटी पानी में डूबी हुई दिखाई दी।

3/10

सोमवार को पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बिंद टोली के जलमग्न इलाके का हवाई दृश्य।

4/10

नई दिल्ली में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई रास्तों पर पानी भर गया। जलभराव के बीच दोपहिया वाहन सवार और अन्य लोग पानी से भरे अंडरपास से गुजरते हुए नजर आए।

5/10

नई दिल्ली में भारी बारिश का असर एयरोसिटी के आसपास भी देखने को मिला। बारिश के बाद यहां एक अंडरपास पानी से भर गया। पानी से भरे अंडरपास से यात्रियों को गुजरना पड़ा। इस दौरान लोगों को जलभराव के बीच रास्ता पार करते हुए देखा गया।

6/10

दिल्ली में भारी बारिश के बाद पानी से लबालब एक सड़क से गुजरते राहगीर।

7/10

नई दिल्ली में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई रास्तों पर पानी भर गया। जलभराव के बीच दोपहिया वाहन सवार और अन्य लोग पानी से भरे रास्ते से गुजरते हुए नजर आए। इस दौरान आसपास के घरों में पानी भर गया।

8/10

गुरुग्राम के सेक्टर 46 में भी सोमवार को भारी बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर गया। लोग पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते हुए दिखाई दिए। बारिश और जलभराव के कारण गुरुग्राम के इस इलाके में भी लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

9/10

सोमवार को नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद अपने घर का सामान सुरक्षित करने के इरादे से सिर पर बोझ उठाए एक शख्स पानी से भरे रास्ते से गुजरते हुए।

10/10

सोमवार को नई दिल्ली में भारी बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद लोग गाड़ियों की लंबी कतारों में फंसे रहे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.