मंगलवार 18 अगस्त को संगम नगरी प्रयागराज में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पुलिस थाने से लेकर गली-मुहल्ले तक, शहर का कोना-कोना जलमग्न दिखा। इस दौरान लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देखें तस्वीरें..
1/10
भारी बारिश का असर प्रयागराज के गौस नगर इलाके में भी देखने को मिला। मंगलवार को यहां बारिश के बाद रिहायशी इलाका जलमग्न नजर आया।
2/10
प्रयागराज के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण जॉर्जटाउन पुलिस स्टेशन परिसर में भी पानी भर गया। इसके चलते कई पुलिसकर्मी जूते उतार कर टहलते नजर आए।
3/10
भारी बारिश के चलते प्रयागराज के गौसनगर में पानी में डूबी एक गली। प्रयागराज में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4/10
प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव से स्थिति गंभीर हो गई। 5 हजार से ज्यादा घरों में करीब 4 फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों की ऊपरी मंजिलों या छतों पर जाना पड़ा।
5/10
प्रयागराज में भारी बारिश के चलते घरों में रखा जरूरी सामान भी पानी में डूब गया। फ्रिज, सोफा, बेड और दूसरे घरेलू सामान पानी की चपेट में आ गए, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
6/10
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज के करेली इलाके में देखने को मिला। यहां सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भरने के कारण बड़ी संख्या में वाहन डूब गए।
7/10
प्रयागराज के करेली में करीब 200 कारें पानी में डूब गईं। इन्हें सोमवार शाम तक ठेलकर या टू-चेन की मदद से गैराज तक पहुंचाया गया।
8/10
कारों के अलावा इलाके में एक हजार से ज्यादा बाइक और स्कूटी भी पानी में डूब गईं। पानी में डूबने के कारण इनमें से कई वाहन चलने की स्थिति में नहीं रहे।
9/10
प्रयागराज के मुंडेरा इलाके में भी जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में पानी भर जाने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया।
10/10
लगातार बारिश और जलभराव के कारण प्रयागराज के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुसने के साथ ही लोगों के घरेलू सामान और वाहन भी पानी में डूब गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.