पटना में फिर क्यों गुस्से में युवा: चीखते हुए CM हाउस घेरने निकले, 5 फोटोज में देखें बवाल

Published : Sep 15, 2026, 02:57 PM IST

बिहार में फिर छात्रों ने हल्ला बोल दिया है। राजधानी पटना में हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है, दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराना

1/5

पटना पुलिस ने छात्रों को बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की,लेकिन स्टूडेंट्स बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गए।

2/5

तस्वीर में आप देख सकते हैं छात्रों के हाथ में बैनर है। जिसमें लिखा-अब परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा।

3/5

छात्रों की आंदोलन के दौरान पटना पुलिस से झड़प भी हो गई। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।

4/5

यह तस्वीर पटना के जेपी गोलंबर इलाके की है। जहां छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

5/5

छात्र अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस घेरने के लिए निकले हैं। वहीं प्रशासन ने उनको रोकने के लिए गांधी मैदान के पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तेनात किया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.