पुरी में जलप्रलय की 7 तस्वीरें: डूबे घर, उजड़ गईं जिंदगियां...कुदरत के कहर में हर तरफ सिर्फ तबाही

Published : Aug 01, 2026, 07:06 PM IST

Puri Floods : ओडिशा के पुरी में हो रही भीषण बारिश से कई गांव में बाढ़ आ गई है। आलम यह है कि बाढ़ की वजह से कई घर पानी में डूब गए हैं और आम जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। हर तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है। आइए देखते हैं कुदरत के कहर की वो तस्वीरें.

1/7

बाढ़ की वजह बढ़ते जलस्तर के कारण पानी रिहायशी इलाकों में भर गया है, जिससे गांव के लोग बहुत खराब हालातों में जीने को मजबूर हैं। लोगों को पीने के साफ पानी, बिजली, खाने और दूसरी जरूरी चीजों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

2/7

इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि पुरी में बाढ़ का मंजर कितना भयावह है। एक महिला की रसोई में घुटनों तक पानी घुस गया। बेबस होकर युवती खाना बनानती नजर आ रही है।

3/7

वहीं पुरी में बाढ़ कितनी भयावह है। यह नजारा आप देख सकते हैं कि घर में किस तरह पानी भरा है। पलंग के चारों पैर डूब चुके हैं। लेकिन भरे पानी में जीने को मजबूर हैं।

4/7

पुरी में बाढ़ी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है और कई परिवार अपनी सुरक्षा और रोजी-रोटी को लेकर चिंतित हैं।

5/7

गांववालों ने जिला प्रशासन से फौरन राहत पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने पीने का पानी, खाना और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराने की मांग की है।

6/7

वहीं पुरी में आए इस जलप्रलय के बाद जिले के अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत के काम किए जा रहे हैं।

7/7

बता दें कि पुरी के जिला प्रशासन ने निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आधिकारिक सलाह मानने की हिदायत दी है, क्योंकि बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.