Puri Rath Yatra 2nd Day: दूसरे दिन पुरी पहुंचे 12 लाख श्रद्धालु, 8 PHOTO में रथयात्रा की भव्य तस्वीरें

Published : Jul 17, 2026, 01:16 PM IST

रथ यात्रा के दूसरे दिन करीब 12 लाख श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथों को खींचने के लिए इकट्ठा हुए। पहले दिन भारी बारिश और भीड़ के चलते जो रथ गुंडिचा मंदिर तक नहीं पहुंच पाए थे, वे दूसरे दिन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़े।

1/8

रथ यात्रा के दूसरे दिन भक्त जगन्नाथ मंदिर में इकट्ठा हुए। जगन्नाथ मंदिर से औपचारिक यात्रा के बाद देवी-देवता रथों पर ही विराजमान हैं।

2/8

दूसरे दिन की रथयात्रा शुरू हो चुकी है। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के रथों ने गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।

3/8

पहले दिन भारी बारिश के चलते यात्रा कुछ ही दूर चल पाई थी। रात भर रुकने के बाद अब 17 जुलाई को रथ आगे बढ़ेंगे।

4/8

रथयात्रा में रूस से आई एक भक्त ने कहा, यह मेरे लिए जीवन भर में मिलने वाले किसी खास मौके जैसा है, क्योंकि पता नहीं किसके पास कितना समय है।

5/8

रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बाहरी घेरे में रैपिड फोर्स (RF) के जवान तैनात हैं, जबकि अंदरूनी घेरे में ओडिशा पुलिस के जवानों की तैनाती है।

6/8

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी सालाना रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उमड़े भक्त।

7/8

हुगली में आयोजित महेश रथ यात्रा में भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान भगवान का आशीर्वाद लेती एक श्रद्धालु।

8/8

सूरत के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक भक्त भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां अपने सिर पर उठाए हुए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.