Purnia News: दूसरी जाति में शादी करने वाली बेटी के साथ पिता ने ऐसा क्या किया कि पूरे गांव में मच गया हड़कंप? जिंदा बेटी की शवयात्रा क्यों निकली, पुतला जलाने के पीछे क्या थी वजह? जानिए इस हैरान करने वाले मामले की पूरी कहानी।
1/5
Inter-caste Marriage News: पूर्णिया के चपय गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी को मृत मानकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी का पुतला बनाया गया, अर्थी सजाई गई और ग्रामीणों की मौजूदगी में शवयात्रा निकाली गई।
2/5
रिया कुमारी 8 सितंबर को दूसरी जाति के एक युवक के साथ घर से चली गई थी। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत की थी। बाद में पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद किया। (फोटो: सजाई गई अर्थी)
3/5
दिल्ली से बरामद होने के बाद रिया का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। बताया गया कि उसने युवक के पक्ष में बयान दिया। इसके बाद पिता ने बेटी से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। (फोटो: बेटी की तस्वीर रखकर चिता को अग्नि देता पिता)।
4/5
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात से ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी। रिया का पुतला तैयार किया गया और उसकी तस्वीर वाला पोस्टर भी बनाया गया। सुबह ग्रामीणों को शवयात्रा में बुलाया गया। (फोटो: ग्रामीणों के सामने जलती बेटी की प्रतीकात्मक चिता)
5/5
घर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ अर्थी निकली और श्मशान घाट पहुंची। वहां रिया के पुतले को चिता पर रखा गया और पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। पिता मनोज गोस्वामी ने कहा कि बेटी ने उनके अरमान तोड़ दिए और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.