BRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 'Body Double Theory' होने की अफ़वाहें फिर तेज़ हो गई हैं। जानिए सीढ़ियों से उतरने की तस्वीरों पर क्यों छिड़ी बहस और क्या है क्रेमलिन का जवाब।
1/8
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से चर्चा में आ गए।
2/8
दिल्ली पहुंचने के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर पुराने “बॉडी डबल” दावे फिर सामने आने लगे। कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि क्या भारत पहुंचे व्यक्ति वास्तव में पुतिन ही हैं।
3/8
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पुतिन के चलने के तरीके को लेकर तुलना की। उनका दावा था कि हाथों की स्थिति और चाल पहले के वीडियो से अलग दिखाई दे रही है।
4/8
एक वायरल चर्चा में पुतिन के सीढ़ियों से उतरते समय रेलिंग पकड़ने को लेकर सवाल उठाए गए। कुछ यूजर्स ने इसे उनके पुराने व्यवहार से अलग बताया और इसी आधार पर बॉडी डबल की थ्योरी आगे बढ़ाई।
He is not Putin! He is the 10th body double of Putin. Look at how he is trying to hold the railing. Putin never does that. https://t.co/ecXKctug8j
— Facts (@BefittingFacts) September 11, 2026
5/8
कुछ लोगों ने पुतिन के चेहरे के हाव-भाव को देखकर भी संदेह जताया। हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया टिप्पणियां हैं और इनसे बॉडी डबल होने की पुष्टि नहीं होती।
6/8
दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि पुतिन अब 73 वर्ष के हैं। उम्र के साथ चाल, चेहरे और शारीरिक हाव-भाव में बदलाव होना सामान्य है। कई यूजर्स ने पूरी थ्योरी को बेबुनियाद बताया।
7/8
पुतिन के कथित बॉडी डबल को लेकर क्रेमलिन पहले भी कई बार सफाई दे चुका है। प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ऐसी खबरों को फर्जी और बेतुकी अफवाह बताया था।
I can bet this is not Putin.
Putin never walks like this.
Putin only swings his left hand. He was a KGB officer for 16 years. KGB officers walk in a specific that would keep them always ready to handle their weapons.
— Concentrated Alpha Investor (@multibaggerwala) September 11, 2026
8/8
पुतिन ने 2020 में बताया था कि चेचन्या युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें बॉडी डबल इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.