INDIA Bloc Protest की 15 तस्वीरें: राहुल गांधी ने बैरिकेड पर चढ़कर लहराया तिरंगा, प्रियंका संग पेड़ के नीचे बैठे

Published : Oct 06, 2026, 03:57 PM IST

6 अक्टूबर को नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के विरोध मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल ने कभी बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराया तो कभी बहन प्रियंका गांधी के साथ पेड़ के नीचे उदास बैठे दिखे। देखें तस्वीरें..

1/15

मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाला।

2/15

यह मार्च संसद भवन से निर्वाचन सदन तक निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी एक बैरिकेड पर खड़े हुए और हाथ में तिरंगा लहराया।

3/15

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया।

4/15

यह विरोध मार्च मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित किया गया था।

5/15

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के तमाम नेताओं और सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

6/15

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला किया।

7/15

हालांकि, नीति आयोग के पास पुलिस ने सभी को बैरिकेड लगाकर रोक लिया।

8/15

बैरिकेडिंग को लेकर राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने अपना विरोध जताया।

9/15

इसी दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराने लगे।

10/15

राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा भी बैरिकेड के पास बैठी नजर आईं।

11/15

प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ दिखीं।

12/15

आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे कुछ यूं बैठे नजर आए राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा।

13/15

विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी के साथ TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन भी नजर आए। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश भी इस दौरान मौजूद थे।

14/15

इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा।

15/15

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.