राहुल गांधी का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 10 PHOTOS में आखिर किसे इंसाफ दिलाने पुलिस से भिड़ गए कांग्रेस नेता

Published : Aug 21, 2026, 04:54 PM IST

21 अगस्त को राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान 19 साल के साहिल लोचब पर पैलेट गन इस्तेमाल किए जाने के मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। इस दौरान राहुल कभी थाने के बाहर धरने पर बैठे तो कभी DCP से बातचीत करते दिखे।

1/10

दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के बाद पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया। शुक्रवार को राहुल गांधी 19 वर्षीय युवक साहिल लोचब के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे।

2/10

साहिल लोचब का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से वह घायल हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की। FIR दर्ज नहीं होने के विरोध में राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए।

3/10

राहुल गांधी सबसे पहले घायल युवक साहिल लोचब के साथ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी दी गई कि नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं। इसके बाद राहुल गांधी साहिल के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे।

4/10

19 साल के साहिल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान उसे पैलेट गन से चोट लगी थी। साहिल की ओर से FIR की मांग की गई। लेकिन पुलिस और साहिल के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

5/10

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए। कांग्रेस ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल की जांच की मांग की।

6/10

कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन को कंट्रोल करने के दौरान RAF जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। पार्टी के मुताबिक, इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

7/10

इसी दावे के आधार पर कांग्रेस ने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल की जांच कराने की मांग उठाई है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस पैलेट गन के इस्तेमाल से लगातार इनकार करती रही है। पुलिस के रुख के कारण इस मामले को लेकर विवाद बना हुआ है।

8/10

इस मुद्दे पर CRPF की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का सवाल भी लगातार उठता रहा है। अब घायल युवक की शिकायत, FIR की मांग और राहुल गांधी के पुलिस स्टेशन के बाहर धरने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

9/10

19 साल के साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज कराने को लेकर राहुल गांधी पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए। इस दौरान साहिल और उनकी मां भी मौजूद थीं।

10/10

शुक्रवार को राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के DCP कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान साहिल पर कथित तौर पर पैलेट फायरिंग किए जाने की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.