बुधवार को देशभर के कई हिस्सों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। जम्मू-कश्मीर से लेकर असम और यूपी तक भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। झेलम नदी में जलस्तर बढ़ने से कई लोगों का रोजगार तक छिन गया।
1/10
बुधवार को देश के दो अलग-अलग जगहों की तस्वीर। श्रीनगर में झेलम नदी बढ़ने से हाउसबोट पर संकट तो दूसरी ओर असम के शिवसागर में बाढ़ के हालात।
2/10
प्रयागराज में बारिश के दौरान पानी से भरे अंडरपास से होकर गुजरता एक बाइक सवार।
3/10
बुधवार को श्रीनगर में भारी बारिश के बीच झेलम नदी के किनारे हाउस बोट लंगर डाले खड़ी हैं। इससे लोगों का रोजगार छिन गया है।
4/10
श्रीनगर में भारी बारिश के बीच एक आदमी झेलम नदी के किनारे छाता लेकर लकड़ी से बनी हाउसबोट की तरफ जाता हुआ।
5/10
कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे आसपास के गांव डूबने लगे हैं।
6/10
असम के शिवसागर में अपनी जान की परवाह न करते हुए बाढ़ के पानी से अपने कुत्ते को बचाती एक लड़की।
7/10
असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित इलाके में लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
8/10
भुवनेश्वर में भारी बारिश के बीच लोग बारिश से लबालब सड़क पर चलते दिखे।
9/10
बुधवार को वलसाड में बारिश के बीच एक ऑटो-रिक्शा पानी से भरी सड़क से गुजरता हुआ।
10/10
धनबाद में बुधवार को लगातार बारिश के बाद किसान पानी से भरे खेत में धान का रोपा लगा रहे हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.