मॉनसून इस समय पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। उत्तर भारत से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक हर जगह बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं, बाढ़ के पानी में लोगों की गृहस्थी चल रही है, तो कहीं नाव पर पूरा परिवार देखने को मिला।
1/8
बुधवार को असम के नगांव जिले के अमोनिया में बाढ़ के पानी से डूबे घरों के अंदर अपना सामान व्यवस्थित करते ग्रामीण।
2/8
असम के गोलाघाट के कमरबंधा के पास बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में SDRF के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक नाव में पूरा परिवार।
3/8
असम के गोलघाट में बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाके से एक बच्ची को सुरक्षित निकालते SDRF के जवान।
4/8
बुधवार को पुंछ में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति के बीच क्षतिग्रस्त सड़क का हाल।
5/8
बुधवार को बडगाम के बीरवाह में अचानक आई बाढ़ एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ही बहा ले गई।
6/8
गुवाहाटी के लाल गणेश ओडलबाकरा इलाके में बुधवार को भारी बारिश के कारण श्रीकांत दत्ता पथ पर पानी से भरी सड़क से गुजरता एक रिक्शा चालक।
7/8
असम के शिवसागर में भीषण बाढ़ के बीच पानी में डूबे घरों और प्रभावित इलाकों का हवाई दृश्य।
8/8
बुधवार को पुंछ में लगातार बारिश के कारण एक सड़क पर पत्थर आक गिरे जिससे पूरा रास्ता ही जाम हो गया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.