JaIpur Nikay Chunav: चूल्हा-चौंका छोड़ घूंघट में वोट डालने पहुंची बींदणी, देखिए 5 तस्वीरें

Published : Sep 13, 2026, 07:12 PM IST

जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के एक बूथ पर आज दोबारा मतदान हुआ। यह वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चला। बता दें कि इस पोलिंग कुल मतदाता 587 हैं। इनमें से पुरुष मतदाता 306 और महिला मतदाता 281 हैं।

1/5

बता दें कि यहां पर इसलिए डबल से मतदान हुआ क्योंकि जिन 110 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके थे, उनके वोट डालने से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठा था। जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने इस बूथ पर फिर से मतदान कराया है।

2/5

जयपुर के वार्ड 62 पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान संपन्न हुआ, जिसमें महिलाएं अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़ी रहीं।

3/5

जयपुर में हुए पुनर्मतदान के दौरान मतदान करने के बाद एक महिला ने अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाई।

4/5

बता दें कि महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा वोटिंग के प्रति उत्साह और जोश दिखा। वह अपनी अपनी पड़ोसियों के साथ सुबह से वोट डालने के लिए पहुंची।

5/5

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.