नाना राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रेहान-मिराया, वीरभूमि से सामने आईं गांधी परिवार की 12 भावुक तस्वीरें

Published : Aug 20, 2026, 04:50 PM ISTUpdated : Aug 20, 2026, 04:53 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 19 अगस्त को नई दिल्ली में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी परिवार के कई सदस्य पहुंचे। इस दौरान वीरभूमि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मिराया समेत पूरा परिवार दिखा।

1/12

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान और मिराया वाड्रा। इस दौरान गांधी परिवार एक साथ नजर आया।

2/12

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती 20 अगस्त 2026 को मनाई गई। इस दौरान राहुल गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

3/12

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटी प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

4/12

राजीव गांधी की 82वीं जयंती के मौके पर सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वीरभूमि पहुंचकर पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

5/12

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी अपने बच्चों रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा के साथ वीर भूमि पहुंचे। बच्चों ने नाना राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

6/12

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर दिल्ली स्थित वीर भूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा के बच्चे रेहान और मिराया।

7/12

राजीव गांधी को हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित करते रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी।

8/12

सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुरुवार को वीर भूमि पहुंचे। दोनों नेताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

9/12

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी वीर भूमि पहुंचकर अपने पिता राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ थीं।

10/12

बता दें कि राजीव गांधी जयंती हर साल 20 अगस्त को मनाई जाती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था।

11/12

राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में शामिल थे। वे 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर उन्हें याद किया गया।

12/12

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम राजीव गांधी की 82वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.