Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले उज्जैन में बाबा महाकाल को बांधी गई राखी, देखें भव्य तस्वीरें

Published : Aug 28, 2026, 09:30 AM IST

Raksha Bandhan 2026: उज्जैन में रक्षा बंधन के मौके पर सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी बांधी गई। देखें महाकाल मंदिर की भव्य तस्वीरें और खास नजारे।

1/7

28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षा बंधन के मौके पर सबसे पहले उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर को राखी अर्पित की गई। महाकालेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर है।

2/7

प्रतिदिन की तरह रक्षा बंधन पर भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई, इसके बाद पुजारियों ने आकर्षक श्रृंगार कर बाबा महाकाल को रक्षा सूत्र अर्पित किया।

3/7

भगवान महाकाल को अर्पित की गई राखी खासतौर पर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की जती हैं। जिसे बनाते समय सख्त नियमों का पालन किया जाता है।

4/7

रक्षा बंधन के मौके पर पुजारी परिवारों द्वारा सवा लाख लड्‌डुओं का भोग बाबा महाकाल को लगाया गया। ये परंपरा काफी समय से चली आ रही है।

5/7

12 ज्योतिर्लिगों में से एक एकमात्र महाकाल ही दक्षिणमुखी हैं। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं और यमराज के स्वामी होने के कारण ही इन्हें महाकाल कहा जाता है।

6/7

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का वर्णन शिव पुराण के साथ-साथ स्कंद पुराण आदि में भी मिलता है। यहां रोज सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व प्रसिद्ध है।

7/7

वर्तमान महाकाल मंदिर 3 भागों में बंटा हुआ है। सबसे नीचे गर्भगृह में बाबा महाकाल, इसके ऊपर भगवान ओमकारेश्वर और सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर स्थित हैं।

न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.