रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का रौद्र रूप, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही

Published : Aug 02, 2026, 05:58 PM IST

रविवार 2 अगस्त को देशभर में हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। उत्तर भारत में जहां उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में नदियां उफान पर हैं, तो पश्चिम भारत में गुजरात के सूरत में हाल-बेहाल है। 10 तस्वीरों में देशभर में बारिश से मची तबाही।

1/10

रविवार को रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से अलकनंदा नदी पूरे उफान पर है। तस्वीर में पुल को छूकर निकलता बाढ़ का पानी साफ नजर आ रहा है।

2/10

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में आई बाढ़ की वजह से नदी के किनारों पर बने मंदिर और घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं।

3/10

बता दें कि अलकनंदा नदी रुद्रप्रयाग में भगीरथी से मिलती है। यहां पर दोनों नदियों के संगम के बाद आगे इसे गंगा के नाम से जाना जाता है। अलकनंदा नदी की कुल लंबाई करीब 200 KM के आसपास है, जो हिमालय में ग्लेशियर से निकलती है।

4/10

रविवार 2 अगस्त को सूरत के लिंबायत मीठी खाड़ी में भारी बारिश के बाद आसपास की बस्तियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुजरात में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

5/10

सूरत के लिंबायत मीठी खाड़ी में भारी बारिश के चलते सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, नवसारी, भरूच और छोटा उदयपुर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

6/10

रविवार को बारिश के चलते राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे (NH-144A) पर हुए भूस्खलन के मलबे को JCB एक्सकेवेटर से हटाया गया। बाढ़ ने जम्मू-कश्मीर में भी जमकर तबाही मचाई है।

7/10

बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री के 'ओक ओवर' आवास के पास सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। बाद में प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया।

8/10

रविवार को अलाप्पुझा के कुट्टनाड इलाके में पंबा और अचनकोविल नदियों का पानी उफान पर होने के कारण लोग बाढ़ के पानी से गुजरते हुए अपना सामान ले जाने को मजबूर हैं।

9/10

रविवार को केरल के कोझिकोड में बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गुजरती गाड़ियां। दक्षिण भारत में भी केरल में जमकर बारिश हो रही है।

10/10

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया। पानी से लबालब भरी एक पहाड़ी नदी का नजारा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.