संसद में मानसून सत्र के दौरान रोजाना विपक्ष सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को सपा सांसदों ने राम मंदिर चंदा गबन मामले में विरोध किया। इस दौरान डिंपल यादव ने दान का पीपा उठाया हुआ था। आइए देखते हैं संसद में इस अनोखे विरोध की तस्वीरें
1/7
तस्वीर में नजर आ रहीं समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव हैं, जिन्होंने बुधवार को अपनी पार्टी के सासंदों के साथ संसद परिसर में अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा गबन मामले पर यूपी की योगी सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए विरोध किया। इस दौरान उन्होंने हाथ में दान पेटी यानि पीपे को पकड़ रखा था।
2/7
डिंपल यादव के साथ इस तस्वीर में समाजवादी पार्टी के अन्य सांसद भी दिखाई दे रहे हैं। जहां डिंपल के हाथ में दानपात्र है तो बाकी एमपी ने तख्ती पकड़ रखी है।
3/7
समाजवादी पार्टी के इन सांसदों ने हाथ में जो लाल कलर के पोस्टर और तख्ती पकड़ रखी है, उसमें लिखा है ‘’चंढ़ावा चोर गद्दी छोड़''
4/7
इस तस्वीर में आफ साफ तौर देख सकते हैं डिंपल यादव दानपात्र में पैसे डालते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं साथ खड़े सपा सांसद धर्मेंद यादव ने दानपात्र पकड़ रखा है।
5/7
तस्वीर में नजर आ रहे समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने अपने सभी सपा सांसदों के साथ संसद में राम मंदिर चंदा गबन मामले पर योगी सरकार को घेरते हुए विरोध किया।
6/7
तस्वीर में नजर आ रहीं सपा सांसद प्रिया सरोज हैं, जिन्होंने सपा साथियों के साथ मिलकर संसद परिसर में राम मंदिर के चंदा गबन को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
7/7
इस तस्वीर में सपा सांसद डिंपल यादव मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मीडिया ने उनसे कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इतना ही नहीं उनके साथ खड़े सभी सांसद भी हंसने लगे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.