रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा तेंदुलकर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। सारा ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेट को करियर नहीं बनाया। इसके बजाय उन्होंने फैशन, ब्यूटी, मॉडलिंग और सोशल मीडिया के फील्ड में अपनी पहचान बनाई है। उनकी पॉपुलारिटी के चलते कई ब्रांड उनके साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाते हैं।