Satna Crime: रिलेशनशिप से इनकार पर छात्रा की पिटाई के 7 PHOTO, VIDEO वायरल, 38 दिन बाद जागी पुलिस

Published : Sep 13, 2026, 03:15 PM IST

Satna Crime news: सतना में रिलेशनशिप से इनकार पर छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर पीटने का आरोप है। चार लड़कियों पर मारपीट और VIDEO बनाने का आरोप लगा। 10 तस्वीरों में देखिए छात्रा से मारपीट की पूरी कहानी और 38 दिन बाद सामने आए मामले की पूरी टाइमलाइन।

1/7

सतना में छात्रा से मारपीट का मामला-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को कथित तौर पर चार सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा। घटना का VIDEO सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।

2/7

शिकायत के मुताबिक, छात्रा पर एक युवक के साथ रिलेशनशिप में आने का दबाव बनाया जा रहा था। इनकार के बाद विवाद बढ़ने का आरोप है।

3/7

6 अगस्त को एक छात्रा पीड़िता को बाजार के बहाने सुनसान स्थान पर ले गईं। जहां तीन अन्य सहेलियां भी मौजूद थीं। इसके बाद छात्रा को घेरकर मारपीट शुरू की गई। छात्रा के कान और आंख के आसपास डंडे से वार किया गया और बाकी लड़कियों ने लात-घूंसों से पीटा।

4/7

मारपीट के दौरान छात्रा को धमकाकर आरोपी छात्र को व्हाट्सएप वीडियो कॉल मिलाकर जबरन माफी मंगवाई गई। छात्रा द्वारा घबराकर रिलेशनशिप की बात मानने पर आरोपियों ने उसे सेमरिया चौराहे के पास ले जाकर छोड़ा।

5/7

बीमार मां और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते सहमी पीड़िता ने 38 दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया।

6/7

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो जब एक स्थानीय रिश्तेदार तक पहुंचा, तब पूरी सच्चाई सामने आई।

7/7

पीड़िता की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.