Sawan 2026: राजा से संन्यासी तक, मन मोह लेंगी AI से बनी महादेव की 10 ये शानदार PICS

Published : Jul 30, 2026, 10:46 AM IST

Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय सावन मास इस बार 30 जुलाई से शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में महादेव की पूजा का फल कई गुना होकर मिलता है। इस मौके पर AI की नजर से देखें भोलेनाथ की 10 मनमोहक तस्वीरें…

1/10

इस बार भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस महीने में शिव पूजा का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

2/10

सावन मास का असली नाम श्रावण है, जिसका अर्थ है सुनना। यानी इस महीने में भगवान शिव की महिमा और कथाओं को सुनकर प्रेरणा लेनी चाहिए।

3/10

चातुर्मास में 4 महीने आते हैं। इनमें से पहला सावन है। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान शिव ही सृष्टि का संचालन करते हैं।

4/10

वैसे तो भगवान शिव के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हमारे देश में हैं लेकिन इन सभी में 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। इन सभी का अलग-अलग महत्व और कथाएं हैं।

5/10

शिव पुराण के अनुसार महादेव को बिल्व पत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल विशेष रूप से प्रिय है। इन्हें चढ़ाने से भक्तों की हर कामना पूरी हो सकती है।

6/10

भगवान शिव की पूजा में हल्दी, कुमकुम आदि का उपयोग वर्जित है क्योंकि ये चीजें स्त्री श्रंगार के काम आती हैं। इसलिए महादेव की पूजा में इन्हें नहीं चढ़ाना चाहिए।

7/10

भगवान शिव एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा साकार और निराकार दोनों रूप में की जाती है। साकार यानी प्रतिमा के और निराकार यानी शिवलिंग के रूप में।

8/10

सावन मास में आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। सावन 2026 में शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा।

9/10

भगवान शिव के बड़े पुत्र स्वामी कार्तिकेय हैं जो देवताओं के सेनापति हैं और छोटे श्रीगणेश, जिनकी पूजा हर शुभ काम से पहले की जाती है।

10/10

कुछ धर्म ग्रंथों में भगवान शिव की एक पुत्री का वर्णन भी मिलता है जिसका नाम अशोक सुंदरी है। अशोक सुंदरी का विवाह राजा नहुष से हुआ था।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.