सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, SP सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर विरोध जताया।